पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) लोकेश्वर सिंह का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पौड़ी के पद पर स्थानांतरण हो गया है। उनके स्थान पर चमोली जिले में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रही रेखा यादव अब पिथौरागढ़ की नई कप्तान होंगी।
रेखा यादव 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी है। वह पिथौरागढ़ जिले में एसपी के पद पर रहने वाली दूसरी महिला आईपीएस अधिकारी होंगी। इससे पहले प्रीति प्रियदर्शिनी जिले की एसपी थीं। अब जिले के दो प्रमुख प्रशासनिक पदों की कमान महिला अफसरों के हाथों में आ गई है। आईएएस रीना जोशी पिथौरागढ़ की जिलाधिकारी हैं।
जानिए नई एसपी को
मूल निवास: जयपुर (राजस्थान) का कोटपुतली
जन्म: 1993, किसान परिवार में
बैच: 2019
कैडर: उत्तराखंड
परिवार: पति आईपीएस अजय गणपति, चंपावत के एसपी
अब तक की तैनाती: एसपी क्राइम हरिद्वार और एसपी चमोली
उपलब्धियां : पेपर लीक मामले में एसआईटी प्रभारी के जिम्मेदारी संभालते हुए आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया।