फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल और रजिस्ट्री की दरें बढ़ाने का विरोध

Tue, 22 Sep 2015 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल और जमीन की रजिस्ट्री दरों में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ मंगलवार को उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एडीएम प्रशांत आर्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा और आम जनता को कीमतें बढ़ने के कारण हो रही परेशानी की जानकारी दी। कहा गया कि इस फैसलों का असर व्यापारियों पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश सरकार ने पेट्रोल की कीमत 5.12 रुपये बढ़ा दी है। जबकि जमीन की रजिस्ट्री शुल्क 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया है। स्टांप ड्यूटी में दी जाने वाली 2.5 प्रतिशत की छूट समाप्त कर दी गई है। व्यापारियों का कहना है कि इस फैसले से मंदी के दौर से गुजर रहे व्यापारियों की समस्या और बढ़ जाएगी। साथ ही आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ जाएगा। ज्ञापन में उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पवन कुमार जोशी, महामंत्री राजेश पंगरिया, नगर अध्यक्ष शमशेर महर, नगर महाससचिव जनक जोशी, संयुक्त सचिव संतोष बिष्ट, कोषाध्यक्ष विकास गर्ग आदि शामिल थे। एडीएम ने व्यापारियों का ज्ञापन मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें