एनसीसी बटालियन ने आर्मी रेजीमेंटल सेंटर रानीखेत में 26 मई से शुरू होने वाली सेना की भर्ती का विस्तृत कार्यक्रम शुक्रवार को जारी किया है।
एक और दो जून को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों की धार्मिक शिक्षक और शिक्षक हवलदार की भर्ती होगी।
तीन जून को इनका चिकित्सकीय परीक्षण और अन्य परीक्षाएं होंगी।
80 एनसीसी बटालियन के कार्यवाहक कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट बीएस बोरा ने बताया है कि 26 मई को बागेश्वर जिले के अभ्यर्थियों की सिपाही जनरल ड्यूटी (जीडी), सिपाही क्लर्क, एसकेटी, तकनीशियन की भर्ती होगी।
27 मई को ऊधमसिंहनगर, 28 मई को नैनीताल, 29 मई को अल्मोड़ा, 30 मई को पिथौरागढ़ के अभ्यर्थियों की इन्हीं पदों की भर्ती होगी।
30 मई को ही पिथौरागढ़ और चंपावत के अभ्यर्थियों की सिपाही जनरल आईडीजी, सिपाही जनरल सिख (एम एंड आर) की भर्ती होगी।
31 मई को चंपावत जिले के अभ्यर्थियों की सिपाही जीडी, एसकेटी, सिपाही क्लर्क, एसकेटी की और पिथौरागढ़, चंपावत जिले की सिपाही तकनीशियन की भर्ती होगी।
कार्यवाहक कमान अधिकारी ने अधिक जानकारी के लिए एनसीसी बटालियन में संपर्क करने को कहा है।
पिथौरागढ़, अल्मोड़ा में भी होंगी परीक्षाएं
30 जून को पिथौरागढ़ सेना भर्ती कार्यालय में धार्मिक पंडित की सामान्य परीक्षा होगी। 30 जून को सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी में शिक्षक हवलदार की सामान्य परीक्षा होगी।
28 जुलाई को सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा में अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ सेना भर्ती कार्यालय से संबद्घ सभी वर्गों की सामान्य परीक्षा होगी।