फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवींद्र, सुष्मिता, हरीश ने जीती व्यक्तिगत चैंपियनशिप 

Mon, 10 Oct 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षा विभाग की विण विकासखंड की ब्लाक स्तरीय एथलेटिक्स, सांस्कृतिक, साहित्यिक प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय रई के रवींद्र ने 50, 100 और 200 मीटर की दौड़ जीतकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की। बालिका वर्ग में इसी स्कूल की सुष्मिता ने 50, 100, 200 मीटर रेस जीतकर चैपियनशिप पर कब्जा जमाया। सब जूनियर वर्ग में जूनियर हाईस्कूल ऐंचोली के हरीश बिष्ट ने 100 मी दौड़, लंबी कूद, चक्का क्षेपण में पहला स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप जीती। 
विज्ञापन


ब्लॉक खेल समन्वयक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर बालिका दौड़ जूनियर हाईस्कूल मंडप की माया ने जीती। 200 मीटर बालिका दौड़ जूनियर हाईस्कूल मंडप की ममता ने नाम रही। बालक वर्ग की 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ न्यू बियरशीबा के मोहित जोशी ने जीती।

प्राथमिक वर्ग की 400 मीटर दौड़ प्राइमरी रई के महेश सिंह ने जीती। नाटक एकांकी में जूनियर हाईस्कूल मंडल अव्वल रहा। साहित्यिक प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल मंडप का दबदबा रहा। 
विज्ञापन


दो दिवसीय प्रतियोगिता का रविवार को उप शिक्षाधिकारी गणेश सिंह ज्याला ने किया था। ब्लाक खेल समन्वयक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने सहयोग के लिए केएनयू राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पीसी पंत का आभार जताया। प्रतियोगिता संचालन में भुवन पांडे, राजेश उप्रेती, अंशुमन पंत, चंद्र सिंह खोलिया, मनोज कुमार, तनवीर सिंह, प्रमिला वल्दिया, संतोष जोशी, दीपक पंत, उमा पांडे आदि ने सहयोग दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें