फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी के दौरान भी पौधे बांट रहे वृक्षमित्र राठौर

Fri, 27 May 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पौधे बांट रहे वृक्षमित्र राठौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में पर्यावरण संरक्षण का पर्याय बने भारत सरकार से वृक्षमित्र पुरस्कार से सम्मानित कुंवर दामोदर राठौर ने जंगलों में आग से नष्ट पौधों, पेड़ों के नुकसान की भरपाई के लिए लोगों को चौड़ी पत्ती के पौधे बांटने का अभियान छेड़ दिया है। अप्रैल में जंगल में लगी आग बुझाने के दौरान धुएं से 90 वर्षीय वृक्षमित्र के गले, फेफड़े में इंफेक्शन हो गया था। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है, लेकिन बीमारी के दौरान भी अस्पताल में ही वह लोगों को अपनी नर्सरी के विभिन्न प्रजाति के पौधे बांट रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार से जिला अस्पताल में भर्ती वृक्षमित्र ने बताया कि अप्रैल में शांतिकुंज का वन भी जंगल की आग की चपेट में था। सैकड़ों पेड़, पौधे भी जल गए। जंगल को आग से बचाने में वह झुलसे भी। जंगल की आग के धुएं से उनके गले और फेफड़ों में संक्रमण हो गया। बुधवार को वह जब जिला अस्पताल के लिए घर से रवाना हुए तो साथ में अपनी नर्सरी में तैयार तेजपात, सिलिंग आदि के सैकड़ों पौधे लेकर आए, जिन्हें हालचाल जानने आए परिचितों, अधिकारियों को बांट रहे हैं। पर्यावरण मित्र का हालचाल जानने पहुंचे जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, जिला ब्लड बैंक के प्रभारी डा. नरेंद्र शर्मा ने कुंवर दामोदर राठौर को प्रकृति का सच्चा सेवक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें