फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर ने जीता विजय ज्योति वॉलीबाल का खिताब

Fri, 17 Aug 2018 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
विज्ञापन
झूलाघाट में इंडो-नेपाल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के साथ दोनों टीमों के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत-नेपाल के बीच खेली गई तीन दिनी विजय ज्योति ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन हो गया है। फाइनल मैच में रामनगर ने खटीमा को हराकर खिताब पर कब्जा किया। विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार बांटे गए।

विज्ञापन


15 अगस्त को हुए सेमीफाइनल में पुलिस लाइन पिथौरागढ़, खटीमा, रामनगर एवं युवक मंगल दल ए के बीच मुकाबले हुए, इसमें रामनगर और खटीमा की टीमें फाइनल में पहुंची। बृहस्पतिवार को हुए फाइनल में रामनगर ने खटीमा को 25-20, 25-18. 25-17 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विशन सिंह चुफाल, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व विधायक मयूख सिंह महर ने विजेता टीम को 15 हजार का चेक और ट्रॉफी दी। साथ ही उप विजेता टीम को 10 हजार का चेक दिया गया। मैच के निर्णायक इंद्रजीत सामंत, विक्रम बिष्ट, पुष्कर चंद, भुवनेश भंडारी रहे।

आंखों देखा हाल मोहन चंद, कमलेश भट्ट ने सुनाया। पुष्कर चंद, अंकित भट्ट स्कोरर, लाइनमैन सूरज, सुनील कर रहे। इस दौरान थाना प्रभारी टीएस राणा, प्रधान सुरेंद्र आर्या, विप्लव भट्ट, अर्जुन कुमार, राजेश ठकुराठी, मनोज भट्ट, दिवाकर भट्ट, मदन भट्ट मौजूद थे। प्रतियोगिता का मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब उपविजेता खटीमा टीम के मक्खी को दिया गया। जिले की उदीयमान टीम का खिताब बीसाबजेड़ मिला। मैच का संचालन कर रहे खेल प्रेमी कैलाश भट्ट और शंकर खड़ायत ने अगले वर्ष प्रतियोगिता को और बेहतर बनाने की बात कही।
विज्ञापन


भाजपा, कांग्रेस के दिग्गज दिखे मंच पर
झूलाघाट। कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए हर वर्ष होने वाली प्रतियोगिता में खेल भावना को बढ़ाने के लिए भाजपा और कांग्रेस के लोग एक मंच पर दिखाई दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी वॉलीबाल और मयूख महर फुटबाल के खिलाड़ी भी रहे हैं। मंच पर एक साथ दिग्गजों के रहने से क्षेत्र के लोगों ने तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें