फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यारे राम हमे देना मंजूर नहीं----------------------

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में सदर की रामलीला में ताड़िका वध के संवाद का दृश्य। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सदर की रामलीला में विश्वामित्र-दशरथ संवाद, ताड़का वध, अहिल्या तारण, गौरा पूजन से पुष्पवाटिका तक की रामलीला का मंचन किया गया। बिना दर्शकों के चल रही रामलीला में कलाकारों ने पीपीई किट पहनकर कोरोना को लेकर सावधान रहने की भी अपील की।
विज्ञापन

रविवार रात विश्वामित्र-दशरथ संवाद, ताड़का वध, अहिल्या तारण, गौरा पूजन से पुष्पवाटिक तक लीला का मंचन किया। सुबाहु और मारिच के पात्रों ने पीपीई किट पहनकर अभिनय कर कोरोना को लेकर सजग किया। रामलीला में ताड़का के पात्र पंकज बिष्ट ने शानदार अभिनय किया। बिना दर्शकों के हो रही रामलीला में पंकज ने अपनी कला का जादू बिखेरा। कौशल भट्ट ने मारिच, जपेश ने सुबाहु, नीरज जोशी ने विश्वामित्र, सीबी जोशी ने दशरथ, अभिषेक ने राम, उत्कर्ष पाटनी ने लक्ष्मण, आयुष ने सीता, गौरा की भूमिका में पंकज जुकरिया रहे। मंचन के दौरान कोरोना के नियमों का पालन करने की जानकारी दी गई। लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें