फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा में फिर बनी झील

Fri, 24 Jun 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
विज्ञापन
मलबे से रामगंगा का रुका हुआ प्रवाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात तल्लाजोहार (नाचनी) क्षेत्र में हुई जबरदस्त बारिश से एक बार फिर हरड़िया नाले का मलबा रामगंगा में पट गया है। मलबे से नदी में फिर कृत्रिम झील बन गई है। वहीं, बारिश से कई सड़कें बंद हो गई हैं।
विज्ञापन


हरड़िया के पास नदी में 200 मीटर क्षेत्रफल में मलबा पट गया है, जिससे नदी में झील बन गई है। हरड़िया में वैलीब्रिज में मलबा न रुके इसके लिए पुल के नीचे तीन मीटर गहरा नाला काट दिया गया है। अब जमीन से पुल की ऊंचाई 10 मीटर हो गई है। वहीं, मलबा पटने से बांसबगड़-गूटी सड़क पांच दिन से बंद पड़ी है। नाचनी-मल्ला भैंसकोट सड़क पांच दिन से बंद थी जो बृहस्पतिवार को खुली थी, लेकिन बृहस्पतिवार रात हुई बारिश से फिर सड़क पर मलबा पट गया है, जिससे सड़क बंद हो गई है।

सड़क पर मल्ला भैंसकोट की ओर एक वाहन फंसा है। होकरा सड़क भी मलबा आने से बंद हो गई है। लोनिवि पीएमजीएसवाई डिवीजन के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि सड़कों पर यातायात बहाल रखने के लिए तीन जेसीबी लगा रखी हैं। बंद सड़कों को जल्द खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें