फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना दर्शकों के राम जन्म तक हुआ कलाकारों ने किया मंचन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ सदर की रामलीला शिव पार्वती संवाद का दृश्य। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में बिना दर्शकों के रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। पहले दिन नारद मोह से लेकर रामजन्म तक की लीला का मंचन किया गया। रामलीला मंचन के दौरान सिर्फ रामलीला प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। 124 साल के इतिहास में यह पहला अवसर था जब बिना दर्शकों के रामलीला के मंच पर पात्रों ने अभिनय किया।
विज्ञापन

सोमवार को पिथौरागढ़ सदर की रामलीला में कलाकारों ने नारद मोह से लेकर रामजन्म तक लीलाओं का मंचन किया। रामलीला में विष्णु और नारद संवाद का दृश्य शानदार रहा। पंकज कलखुड़िया ने नारद का पात्र और अभिषेक कलखुड़िया ने विष्णु का पात्र निभाया। विजय कुमार शिव का, निवेदिता पाठक पार्वती का, राकेश साह रावण का, रुपेश कुमार, रौनक, तनुज, आकाश मुनिगण का, कार्तिक पंत और अनुराग बसेड़ा रावण दूत का, सीबी जोशी दशरथ का, जगदीश डसीला कैकेई का और संजय टम्टा ने कौशल्या का पात्र निभाया। रामलीला प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा ने बताया कि कोरोना के कारण इस परंपरा को बंद रखा नहीं जा सकता है। रामलीला मंचन बिना दर्शकों के कराने की अनुमति मिली है। रामलीला का ऑनलाइन प्रसारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें