बंगापानी (पिथौरागढ़)। सेरा-सिरतोला की रामलीला में तीसरे दिन धनुष यज्ञ, लक्ष्मण-परशुराम संवाद की लीला का मंचन किया गया। सीता स्वयंवर में देश-विदेश के राजा पहुंचे। सभी ने भगवान शिव का धनुष तोड़ने का प्रयास किया लेकिन वे उसे उठा तक नहीं सके।
विज्ञापन
भगवान राम ने गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर शिव धनुष को तोड़ दिया। शिव धनुष टूटते ही दर्शकों ने भगवान राम के जयघोष लगाए इनसे पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
इसके बाद लक्ष्मण और परशुराम संवाद के मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने शानदार अभिनय कर रामलीला को जीवंत कर दिया। रामलीला का आनंद लेने ठंड के बाद भी दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।