चंपावत। विधानसभा चंपावत में ग्राम पंचायत पचनई स्थित भगवती मेला स्थल के सुंदरीकरण के लिए 30 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस अनुमोदन से मेला परिसर को व्यवस्थित और आकर्षक बनाया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
भगवती मेला पचनई और आसपास के गांवों की आस्था व सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मेले में हर साल ग्रामीण बड़ी संख्या में जुटकर धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में भाग लेते हैं। सुंदरीकरण से मेला आयोजन के दौरान व्यवस्थाएं बनाने में आयोजकों को काफी सहूलियत मिलेगी। इससे आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं को भी सीधा लाभ होगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेला स्थल को बेहतर बनाने से स्थानीय धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।