फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्डर पर तैनात जवानों के लिए भेजी राखियां

Tue, 09 Aug 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बार्डर पर तैनात जवानों के लिए भेजी राखियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में रहने वाले अनाथ, गरीब बहनों ने अपने हाथ से एक हजार राखियां तैयार कर बार्डर पर तैनात सेना के जवानों के लिए भेज दी हैं। जवानों को राखी के दिन अपने परिवार के बीच और बहनों से मिलने का मौका कम मिलता है।
विज्ञापन


ऐसे में यह सारी राखियां डाक के माध्यम से सेना की बार्डर में तैनात यूनिटों को भेजी गई हैं। बच्चों ने रंगीन तागा और सजावटी सामग्री से खुद ही राखियां तैयार की। पिछले कई दिनों से बच्चे राखी तैयार करने में लगे हैं। यह कोशिश की जा रही है कि 18 अगस्त को राखी के दिन तक जवानों को अनाथ बच्चों की ओर से भेजे गए राखी के धागे मिल जाएं।

सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि राखी के साथ जवानों को उनके स्वस्थ जीवन की कामना भी भेजी गई है। सोसायटी के चेयरमैन अजय ओली ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों का देश के प्रति प्रेम झलकेगा और अपने जवानों के प्रति उनकी सच्ची भावना जागेगी। राखी तैयार करने में सोसायटी की सदस्य घनेश्वरी देवी, लता जोशी, निक्कू कापड़ी, दीपेश कापड़ी, प्रेमा सुतेड़ी, दिनेश चंद आदि ने सहयोग दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें