फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ों पर राखी बांधकर दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

Thu, 18 Aug 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पेड़ पर राखी बांधती नैनीसैनी हाईस्कूल की छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल नैनीसैनी और राजकीय इंटर कॉलेज गोरंगचौड़ की छात्राओं ने बृहस्पतिवार को ईको फ्रेंडली राखी कार्यक्रम के तहत पहले अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। बाद में उन्होंने पेड़ों को तिलक लगाया और रक्षासूत्र बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन


राजकीय हाईस्कूल गोरंगचौड़ के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक आठ साल से ईको फ्रेंडली राखी के कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। पर्यावरण को संरक्षित करने की दिशा में यह अनूठी पहल है। इससे पेड़ों के साथ भावनात्मक लगाव हो जाता है। छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के संस्कार विकसित हो जाते हैं।

नैनीसैनी में छात्राओं ने विद्यालय परिसर, मां नैनावती मंदिर और गोरंगचौड़ में पेड़ों को तिलक लगाया और रक्षा तागा बांधा। इस मौके पर पर्यावरण और रक्षाबंधन विषय पर कविता और पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई। गांव के लोग अपने तरह के इस विशेष कार्यक्रम को हमेशा सहयोग देते आए हैं। इस मौके पर प्रधान महेंद्र सिंह, पीटीए अध्यक्ष विक्रम राम, स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष मनोहर सिंह, दयाकृष्ण कांडपाल, ललित मोहन कांडपाल समेत तमाम छात्राएं मौजूद थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें