फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: निबंध में राखी सौन, रिद्धि अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पीएमश्री एसडीएस इंटर कॉलेज में कारगिल शौर्य दिवस विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य और उप शिक्षा अधिकारी पुष्पराज भट्ट ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले नौ विद्यालयों के 54 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में जीजीआईसी की राखी सौन प्रथम, सुमन धामी द्वितीय और एसडीएस के मयंक कुमार तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में एशियन एकेडमी की रिद्धि प्रथम, न्यू वीर शिवा के खीमराज सिंह द्वितीय और जीजीआईसी ऐंचोली की ऋषि उपाध्याय तृतीय स्थान पर रहीं। नवीन चंद्र जोशी, ललित मोहन मुरारी, दीपिका कोठारी, विनीता पाटनी, नीमा पुनेठा, कुसुम कांत जोशी और हिमांशु बगौली प्रतियोगिता के निर्णायक रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें