मेजर जनरल राजेंद्र सिंह ठाकुर।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। उत्तराखंड सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल राजेंद्र सिंह ठाकुर 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। मेजर जनरल राजेंद्र मध्य प्रदेश राज्य के दमोह जिले के निवासी हैं। इन्होंने आर्मी एयर डिफेंस में जून 1983 में कमीशन प्राप्त कर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़क वासला से स्नातक उपाधि प्राप्त की। उच्च रक्षा प्रबंधन और नई दिल्ली राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज से भी कोर्स किया है।
मेजर जनरल राजेंद्र ने उत्तराखंड सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के पद पर रहते हुए राज्य में कोविड महामारी के दौरान सेना को हर प्रकार की सैन्य गतिविधियों के लिए तैयार रखा। उन्होंने अपने कार्यकाल में उत्तराखंड राज्य में भूतपूर्व सैनिकों और राज्य सरकार से बेहतर तालमेल बनाए रखा। इनके कई लेख मुख्य पत्रिकाओं में भी प्रकाशित हुए हैं। इन्होंने भारत में 1857 के विद्रोह पर विश्व की प्रतिक्रिया नामक शीर्षक से एक लेख लिखा। यह नई दिल्ली स्थित सेंटर फॉर लैंड वॉरफेयर स्टडीज की मासिक पत्रिका में दिसंबर 2020 में प्रकाशित हुआ। इसे खूब सराहा गया।