फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोरीबगड़ में बरसाती नाले ने मचाई तबाही, आठ मकान खतरे में

विज्ञापन
छोरीबगड़ में नाले के कटाव के कारण खतरे में आए मकान। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़/बंगापानी। मानसून की दस्तक के साथ ही पहाड़ में आसमान से आफत बरसने लगी है। बंगापानी तहसील के छोरीबगड़ में बरसाती नाले के उफान में आने से आठ परिवार खतरे में आ गए हैं। धान के खेत बहने के साथ ही बिजली की लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। धारचूला के विधायक हरीश धामी ने प्रशासन से खतरे की जद में आए परिवारों के पुनर्वास की मांग उठाई है।
विज्ञापन

मंगलवार और बुधवार को बंगापानी तहसील मुख्यालय छोरीबगड़ में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से बरसाती नाला उफान पर आ गया। रौद्र रूप लिए नाला अपने साथ धान के खेतों को भी बहा ले गया। नाले के समीप स्थित मुकेश सिंह, मथुरा देवी, दिलीप सिंह, देवेंद्र सिंह, डिगर सिंह, तुलसी देवी, माधो राम और टिकेंद्र सिंह के मकान भी खतरे में आ गए।
छोरीबगड़ गांव के पीछे गोरी नदी बहती है। गोरी नदी से भी हर साल बरसात में कटाव होता रहता है। अब गांव के आगे बरसाती नाले से खाई बनने और पीछे गोरी नदी के उफान पर होने से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रात में अधिक बारिश होने पर जागकर रात गुजारनी पड़ रही है। धारचूला के विधायक हरीश धामी ने बृहस्पतिवार को बंगापानी पहुंचकर क्षति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके से फोन कर जिला और तहसील प्रशासन को स्थिति से अवगत कराते हुए बरसात में मकानों की सुरक्षा के लिए क्रेट वॉल लगाने और खतरे की जद में आए परिवारों के पुनर्वास करने की मांग भी रखी। इस दौरान उनके साथ मेतली की जिला पंचायत सदस्य गंगोत्री दताल, धारचूला के ब्लाक प्रमुख धन सिंह धामी, पूर्व प्रमुख रुकुम सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें