फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में बारिश, मुनस्यारी की चोटियों पर हिमपात

Mon, 24 Apr 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
मुनस्यारी के आसपास की चोटियों पर सोमवार की शाम हुआ हिमपात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में मौसम का मिजाज रोज खराब हो रहा है। सोमवार को अपराह्न चार बजे से जिला मुख्यालय में गरज के साथ तेज बारिश हुई। इस दौरान हल्के ओले भी गिरे। अचानक आई बारिश से जनजीवन पर खासा असर पड़ा। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अगले 24 घंटे तक मौसम की स्थिति इसी प्रकार बनी रहेगी। उधर, मुनस्यारी के आसपास पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, छिपलाकेदार की चोटियों पर आज भी हिमपात हुआ। मुनस्यारी में रोज हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन

डीडीहाट में अपराह्न चार बजे से तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। अंधड़ से जंगलों में कई पेड़ टूटकर गिर गए हैं। तेज आंधी से कई घरों की छतों को नुकसान पहुंचा है। अस्कोट में ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। लगातार ओले गिरने से यहां फसल चौपट हो गई है। बारिश और ओलावृष्टि से सिर्फ जंगलों की आग अब तक काबू में है। जिले के सभी हिस्सों में व्यापक स्तर पर बारिश हो रही है। गंगोलीहाट और बेड़ीनाग में भी दोपहर बाद बारिश हुई। बारिश से यहां का तापमान सामान्य बना हुआ है और गर्मी का असर नहीं है। घाटी वाले इलाकों में लोगों को रोज हो रही बारिश से तपिश वाली गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार स्थानीय स्तर पर नमी मिलते रहने से लोकल सिस्टम सक्रिय हो रहे हैं। एक दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें