फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से कई जगह भूस्खलन

Wed, 17 Aug 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
खतरे से घिरा जगदीश भट्ट का मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश से कई जगह भूस्खलन हुआ है और कई घरों में पानी घुस गया। मंगलवार रात जिला मुख्यालय में 56 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। हनुमान मंदिर कालोनी में जगदीश भट्ट के मकान के आंगन की दीवार बारिश के दौरान टूट गई। उनके मकान के पीछे से भी भूस्खलन हो रहा है। तहसील प्रशासन ने मौका-मुआयना कर क्षति की रिपोर्ट तैयार कर दी है। सेरा में कुमाऊं नमकीन उद्योग की मालिक देवकी जोशी ने बताया कि नाले का रुख पलटने से उनके मकान में पानी घुस गया और नमकीन बनाने की सारी सामग्री नष्ट हो गई। पूरे इलाके में नाले का पानी आने से भारी अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में सड़कों पर पानी लबालब भर गया। निकास के लिए बनाई गई नालियों के बंद होने से यह समस्या ज्यादा पैदा हो रही है। नगर में मई में भी इसी तरह निकास नालियों के बंद होने से कई जगह तबाही मची थी। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार नगर क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। नगरपालिका से निकास नालियों को ठीक करने के लिए कहा गया है।

फिर जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट
पिथौरागढ़। प्रशासन ने एक बार फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने बताया कि अगले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर भारी तथा अति भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए सभी एसडीएम और तहसीलदारों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान सफर में सावधानी बरतें और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में इस समय ट्रैकिंग पर न जाएं।
विज्ञापन


24 घंटे में कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ़-56.0 एमएम
गंगोलीहाट-13.0 एमएम
बेड़ीनाग-6.2 एमएम
मुनस्यारी-6.0 एमएम
धारचूला-6.2 एमएम

लीमाचौड़ा में आवासीय मकान ध्वस्त
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। मंगलवार रात की तेज बारिश में लीमाटौड़ा निवासी एक विधवा मोहनी देवी का मकान ध्वस्त हो गया। घर में किसी के न होने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बीमार मोहनी देवी कई दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती हैं। मंगलवार रात उनके तीनों बच्चे पड़ोसी के घर में सो रहे थे। ग्राम प्रहरी कुंदन राम ने बुधवार को प्रभारी तहसीलदार गोपी राम को घटना की सूचना दी। बुधवार शाम तक राजस्व टीम मुआयने के लिए नहीं पहुंची थी। तहसीलदार का कहना है कि राजस्व टीम क्षति का जायजा लेने के लिए भेजी जाएगी। ग्राम प्रधान प्रेम राम ने कहा कि महिला काफी गरीब है। उसे तत्काल राहत राशि प्रधान करने के साथ ही उसके रहने का इंतजाम प्रशासन को करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें