फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चंपावत और लोहाघाट में बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। चंपावत और लोहाघाट में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। चंपावत नगर में सुबह करीब आठ बजे शुरू हुई तेज बारिश करीब सात घंटे तक जारी रही। इससे नगर के कई वार्डों में नालियां चोक होने से पानी सड़कों पर बहने लगा। जलभराव के कारण राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हुई।
विज्ञापन

बारिश के चलते बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा और कारोबार प्रभावित हुआ। जरूरी काम से बाजार पहुंचे लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भैरवा तिराहे समेत कई स्थानों पर सड़क पर पानी बहता रहा। स्कूली बच्चों और राहगीरों को पानी से बचकर आवाजाही करनी पड़ी।
लोहाघाट नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुबह करीब नौ बजे शुरू हुई बारिश लगातार तेज होती गई। मूसलाधार बारिश के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर रहे। रौसाल मोटर मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार नसखोला लिंक मोटर मार्ग मलबा आने से बंद हो गया।
विज्ञापन

वहीं, बिशंग में मोत्यूराज सरस्वती शिशु मंदिर को जोड़ने वाले मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। बाराकोट मोटर मार्ग पर रोडवेज डिपो कार्यशाला के पास स्क्रबर बंद होने से बारिश का पानी सड़क पर बहता रहा। इससे जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी रही और राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी हुई। प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से बंद मार्गों को खोलने और यातायात सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें