फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में बारिश और ओलावृष्टि, पेड़ गिरने से कई जगह आवाजाही रही ठप

Tue, 26 May 2026 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बेड़ीनाग-उडियारी सड़क पर सोमवार की शाम अंधड़ के दौरान गिरा पेड़। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में मौसम की बेरुखी से जनजीवन प्रभावित रहा। आंधी से जगह-जगह पेड़ गिरने से सड़कों पर घंटों आवाजाही ठप रही। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि से फल और सब्जियों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप खिलने से गर्मी का प्रकोप रहा। घाटी वाले इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में तेज गरज के साथ ही बारिश और ओलावृष्टि हुई। सड़कों और रास्तों पर जलभराव से लोग परेशान रहे। वहीं जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि से फल और बागवानी को नुकसान पहुंचा है।
धारचूला में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। उच्च हिमालयी क्षेत्र में दोपहर बाद आसमान बादलों से ढक गया। मौसम के बदलते मिजाज से मई आखिरी सप्ताह में भी ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है। मुवानी घाटी में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं बीते सोमवार की देर शाम बेड़ीनाग और आसपास के क्षेत्रों में आंधी के कारण कई पेड़ सड़कों पर गिर गए।
विज्ञापन

सुकलाड़ी के पास चीड़ का विशालकाय पेड़ गिरने से बेड़ीनाग-अल्मोड़ा सड़क पर आवाजाही ठप हो गई। सड़क के दोनों तरफ कई वाहन और यात्री फंसे रहे। लोनिवि ने बमुश्किल डेढ़ घंटे बाद पेड़ हटाकर आवाजाही शुरू कराई। वहीं पेड़ गिरने से बेड़ीनाग-उडियारी सड़क पर भी वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। करीब 30 मिनट बाद पेड़ को हटाकर यातायात सुचारु कराया जा सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें