फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आदि कैलाश यात्रा के मुख्य पड़ाव धारचूला में वाहनों का दबाव बन रहा जाम का कारण

Tue, 26 May 2026 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर धारचूला-तवाघाट के बीच ग्वालगांव में गंभीर होती जा रही है जाम की समस्य
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। आदि कैलाश यात्रा के बीच वाहनों का दबाव बढ़ने से नगर में जाम की समस्या परेशानी का सबब बनती जा रही है। पार्किंग न होने से यात्रियों और पर्यटकों को वाहन खड़ा करने के लिए जगह नहीं मिल रही है जिससे वे परेशान हैं। सड़कों के किनारे वाहन पार्क होने से नगर में आए दिन जाम लग रहा है।
विज्ञापन

बाजार में पार्किंग स्वीकृत है लेकिन लंबे समय से फाइल पशुपालन विभाग और शासन के बीच घूम रही है। आदि कैलाश यात्रा के लिए इन दिनों देशभर से पर्यटक आ रहे हैं जिनका धारचूला नगर मुख्य पड़ाव है। पार्किंग न होने से पर्यटक पार्किंग के लिए परेशान हैं।
हालात यह है कि पर्यटकों को सड़कों के किनारे वाहन पार्क करने पड़ रहे हैं जो जाम का कारण बन रहे हैं। मंगलवार को भी नगर में जाम लगने से पर्यटक, स्थानीय कारोबारी और राहगीर परेशान रहे। जाम में स्कूल बसें फंसने से बच्चे देरी से विद्यालय पहुंचे। स्थानीय लोगों ने कहा कि जल्द पार्किंग बनती तो इस समस्या का समाधान होता।
विज्ञापन

जाम की समस्या से धारचूला में नहीं रुक नहीं पर्यटक
स्थानीय लोगों ने बताया कि बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। वाहनों के दबाव से सड़कों पर जाम लग रहा है। ऐसे में कई पर्यटक जाम की समस्या को देखते हुए धारचूला नगर में नहीं रुक रहे हैं जिससे कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि आदि कैलाश यात्रा के समय यह दिक्कत और बढ़ गई है। हालांकि यात्रा सीजन को देखते हुए धारचूला बाजार से आगे काली नदी के किनारे अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है लेकिन अधिकतर पर्यटक वहां वाहन पार्क करने से दूरी बना रहे हैं। वहीं आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर धारचूला-तवाघाट के बीच ग्वालगांव में भी जाम की समस्या आम हो गई है।
बोले जिम्मेदार
काली नदी के किनारे स्टेडियम से लेकर घटखोला तक अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था को और बेहतर किया जा रहा है। नगरपालिका की ओर से सीसीटीवी कैमरे, सोलर लाइट आदि की व्यवस्था की जा रही है। इसके बाद पार्किंग की दिक्कत दूर हो जाएगी। पशुपालन विभाग की भूमि पर प्रस्तावित पार्किंग के निर्माण के लिए शासन-प्रशासन से लगातार पत्राचार किया जा रहा है। - शशि थापा, नगर पालिका अध्यक्ष, धारचूला
पिछले कई वर्षों से पार्किंग निर्माण की मांग की जा रही है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पार्किंग न होने से चालकों, स्थानीय कारोबारियों और स्कूली बच्चों को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। आए दिन लग रहे जाम में स्कूल बसें और पर्यटक वाहन फंस रहे हैं। - प्रवेश सिंह नबियाल, अध्यक्ष, आदि कैलाश टैक्सी यूनियन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें