फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: उच्च हिमालयी गांवों में बर्फबारी के साथ हुई बारिश

Thu, 30 Nov 2023 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
ओम पर्वत क्षेत्र में हुई ताजा बर्फबारी। संवाद
विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बर्फबारी हुई। स्थानीय ग्रामीण होशियार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को व्यास घाटी के गर्ब्यांग, नपलचु, गुंजी, नाबी, रोंकाग और कुटी सहित अन्य गांवों में लगभग तीन इंच और ओम पर्वत, आदि कैलाश की चोटी पर एक फुट से अधिक बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

बर्फबारी के कारण ठंड काफी बढ़ गई है। चीन सीमा से लगे माइग्रेशन वाले इन गांवों के अधिकांश परिवार धारचूला लौट चुके हैं। वर्तमान में हर गांव में लगभग चार-पांच परिवार रह रहे हैं। इसके अलावा सीमा पर सैनिक और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात हैं। ये जवान बर्फबारी के बीच देश की रक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं। संवाद
आसमान में बादल छाने से ठंड बढ़ी

चंपावत। जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में ठंड काफी बढ़ गई है। बीते तीन दिनों से आसमान में लगातार बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट जारी है। मुख्यालय में बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें