मुनस्यारी के बेटुलीधार में रेलवे कर्मियों ने उठाया स्नो स्कीइंग का लुत्फ। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
दिल्ली से आए नार्दन रेलवे ट्रैकिंग एंड माउंटनियरिंग एसोसिएशन के सदस्यों ने बेटुलीधार ईको पार्क में स्नो स्कीइंग का आनंद उठाया।
रविवार को क्षेत्र में सुहावने मौसम के बीच कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रशिक्षकों ने रेलवे की 65 सदस्यीय टीम को ईको पार्क में स्कीइंग, रैपलिंग, जुमारिंग का प्रशिक्षण दिया। निगम के प्रबंधक साहसिक पर्यटन दिनेश गुरुरानी ने प्रतिभागियों को हिमालय बचाओ अभियान की शपथ दिलाई।
साथ ही आपदा प्रबंधन की जानकारी दी। प्रतिभागियों को सोमवार को भी स्कीइंग कराई जाएगी। प्रतिभागी लखनऊ की अपूर्वा, दिल्ली के मुकुल कुमार, बीकानेर के दीपक राज, शशिकला, प्रियांशी भट्टी, हरियाणा के मनोज कुमार ने बताया कि हिमनगरी पहुंचकर उन्हें सुकून मिला।