फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: राईगड़स्यारी ने जमाया विधायक चैम्पियनशिप ट्राॅफी पर कब्जा

Wed, 07 Jan 2026 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बेड़ीनाग में खेल महाकुंभ के समापन पर विजेता ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से खेल महाकुंभ के तहत महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित विधायक चैंपियनशिप ट्राॅफी का समापन हो गया है।विभिन्न खेलों में राईगड़स्यारी न्याय पंचायत ने जीत दर्जकर विधायक चैंपियनशिप ट्राॅफी पर कब्जा किया। न्याय पंचायत को पुरस्कार के रूप में एक लाख की धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन

तीन हजार मीटर दौड़ में आरती, सोनी व हर्षिता और 400 मीटर दौड में शीत, प्रीति व उमा क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में स्नेहा, कोमला, आराध्या क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में नीलम, 200 मीटर में निशा और 1500 मीटर में आरती प्रथम रहीं। कबड्डी में न्याय पंचायत कांडे प्रथम रहा। वॉलीबाल में जाखनी उप्रेती अव्वल रहा। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
बीडीओ बसंत पांडे और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गौरव चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में गंगोलीहाट विधानसभा के 19 न्याय पंचायत के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को सांसद स्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। वहां मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख संगीता चन्याल, विशिष्ट अतिथि जिपं सदस्य पंकज बोरा, अनिल कुमार, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता प्रदीप महरा, भाजपा जिला मंत्री इंदर धानिक, बीओ गौरव चौहान, अमित भट्ट, नीरज सौन, ब्लाॅक खेल समन्वयक प्रदीप पंत, अकरम अली, चंदन मेहरा, भूपेंद्र भंडारी, अशोक पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें