धारचूला (पिथौरागढ़)। दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रतिष्ठानों में जांच तेज कर दी है। विभाग ने धारचूला और बलुवाकोट में मिठाई की दुकानों में छापा मारकर मिठाई के तीन सैंपल लिए। इन्हें जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन
दीपावली के नजदीक आते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें जगह-जगह प्रतिष्ठानों में छापे मार रही है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को टीम ने जिले के धारचूला, बलुवाकोट और जौलजीबी में मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो दुकानों से बाल मिठाई, पेड़ा और रसगुल्ले के तीन सैंपल लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि त्योहारी सीजन में मिलावट की आशंका बढ़ जाती है। लोगों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिले, इसके लिए विभाग गंभीर है। संवाद