छात्रवृत्ति की धनराशि में कटौती के विरोध में अंबेडकर छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर विरोध जताया।
प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी सुशील कुमार से मिले छात्रों ने छात्रवृत्ति की धनराशि में कटौती करने की जानकारी देते हुए कहा कि इस बार समाज कल्याण विभाग ने छात्रवृत्ति में काफी कटौती कर दी है। जबकि अन्य जिलों में छात्रावासों में रहने वाले वाले विद्यार्थियों को पूर्व की भांति छात्रवृत्ति मिल रही है। कहा कि छात्रवृत्ति की रकम में कटौती से विद्यार्थियों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। इन लोगों ने जिलाधिकारी से पूर्व की भांति छात्रवृत्ति दिलाने की मांग की है।
जिलाधिकारी ने इस मामले में विभाग से जानकारी हासिल कर आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। प्रदर्शन में छात्रावास के अध्यक्ष सूरज विश्वकर्मा, चारु चंदन प्रकाश, किशोर राम, नवीन लाल, कमलेश कुमार, कमल किशोर, राजेंद्र कुमार, अजय टम्टा, दीपक कुमार,संजय कुमार शामिल थे।