फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के रात्रिभोज में शामिल हुए गंगोलीहाट के इंजीनियर रजत

विज्ञापन
राष्ट्रपति के साथ इंजीनियर रजत कोठारी (नीले घेरे में) भोज के दौरान। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
गंगोलीहाट के कोठेरा के मूल निवासी मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) में अधिशासी अभियंता के पद पर कार्यरत रजत कोठारी और एमईएस के अन्य उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले इंजीनियरों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ रात्रिभोज करने का मौका मिला।
विज्ञापन

इंजीनियर रजत कोठारी को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 22 जुलाई को उप राष्ट्रपति वैंकय्या नायडू ने डीजी अवार्ड से सम्मानित किया था। एमईएस के कर्तव्यनिष्ठ इंजीनियरों के सम्मान में 15 अक्तूबर को राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज का आयोजन किया गया। रात्रिभोज में एमईएस के आला अधिकारियों के साथ ही बेहतर कार्य करने वाले इंजीनियर शामिल थे।
रजत कोठारी ने वर्ष 2016 में इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस (आईएएस) की परीक्षा पास की थी। वह वर्तमान में एमईएस में दिल्ली में कार्यरत हैं। रजत कोठेरा निवासी डॉ. कृष्ण चंद्र कोठारी के बेटे हैं। उनका परिवार वर्तमान में जिला मुख्यालय के सिनेमा लाइन में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें