फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाख और अस्कोट में राज्याभिषेक के साथ रामलीला संपन्न

विज्ञापन
जाख की रामलीला में राजतिलक कर दृश्य। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के जाख और अस्कोट में राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला संपन्न हो गई है। मोस्टामानू की रामलीला में लक्ष्मण शक्ति, झूलाघाट और चामाचौड़ा की रामलीला में अंगद-रावण संवाद का मंचन हुआ।
विज्ञापन

जाख की रामलीला में रावण वध, राम राज्याभिषेक का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, पूर्व जिलाध्यक्ष दामोदर भट्ट, एलएम भट्ट थे।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मोहन गिरी, वक्ता मैनेजर वासुदेव भट्ट, संगीतज्ञ राजेंद्र भट्ट ने सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। मोस्टामानू की रामलीला में रावण-मंदोदरी संवाद, विभीषण शरणांगत, लक्ष्मण शक्ति का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रत्याशी अंजू लुंठी, कांग्रेस नेता दीपक लुंठी थे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया ने सभी का आभार जताया। चामाचौड़ा की रामलीला में अंगद-रावण संवाद से कुंभकर्ण वध तक की लीला का मंचन किया गया। वक्ता मैनेजर लक्ष्मण सिंह रावल ने रामलीला के वृतांत सुनाए।
विज्ञापन

झूलाघाट की रामलीला में लक्ष्मण शक्ति, रावण माल्यवंत संवाद की लीला का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि जिला अस्पताल के सर्जन डॉ, एलएस बोरा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों को सही मार्ग में चलने की सीख मिलती है।
उन्होंने लोगों ने भगवान राम के आदर्श पर चलने का आह्वान किया। अस्कोट की रामलीला का राम राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया है। मुख्य अतिथि स्वामी संविदानंद महाराज, विशिष्ट अतिथि रेंजर आरएस बिष्ट थे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष होशियार पाल, सचिव तेज सिंह बिष्ट, वक्ता मैनेजर गोविंद भंडारी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें