फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने बच्चे का मार डाला

विज्ञापन
Leopard killed the child - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
तहसील के सौंलीगैर गांव में रविवार शाम तेंदुए ने घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहे छह साल के मासूम को मार डाला।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे सौंलीगैर, बिरगोली निवासी गजेंद्र सिंह खाती का बेटा मयंक घर के नजदीक पानी के स्टैंड पोस्ट के पास अन्य बच्चों अभिषेक और भावना के साथ खेल रहा था।
अचानक वहां पहुंचे तेंदुए ने मयंक को दबोच लिया और मुंह में दबाकर जंगल की ओर भाग निकला। साथी बच्चों के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तेंदुए के पीछे दौड़े। घटना स्थल से 100 मीटर दूर झाड़ियों में बच्चे का क्षत विक्षत शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गांव के लोगों ने एसडीएम और वन रेंजर के मौके में पहुंचने तक शव न उठाने देने का एलान किया है।
इधर, मासूम मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मयंक की मां रजनी देवी, दादा दलीप सिंह, दादी भागुली देवी और बहन दीक्षा का रो-रोकर बुरा हाल है। मयंक के पिता गजेंद्र सिंह खाती देहरादून में नौकरी करते हैं। उन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है। मयंक परिवार का इकलौता बेटा था। वन रेंजर मनोज सनवाल ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।
वन विभाग की टीम को झेलना पड़ा ग्रामीणों का आक्रोश
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। तहसील के सौंलीगैर गांव में रविवार को मासूम को उठा लेने की घटना के बाद वन दरोगा मोहन जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान गांव पहुंची वन विभाग की टीम को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि लंबे समय से क्षेत्र में तेंदुए का आतंक है। तेंदुआ कई जानवरों को निवाला बना चुका है। रविवार को ही पड़ोस के गांव पोखरी में राम लाल का बैल तेंदुए ने मार दिया था। वन विभाग ने सूचना देने के बाद भी तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए।
विज्ञापन

मालूम हो कि बिरगोली से सटे पोखरी गांव में पिछले साल जून 2018 में तेंदुए ने एक बच्चे को निवाला बना दिया था। चार महीने पहले बेड़ीनाग में तेंदुए ने एक और बच्चे को मार डाला था। बीते तीन सितंबर को जिला मुख्यालय के पपदेव गांव की एक महिला तेंदुए के हमले में मारी गई। लगातार हो रहे तेंदुओं के हमलों से लोग भारी दहशत में हैं।ई। लगातार हो रहे तेंदुए के हमलों से लोग भारी दहशत में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें