फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारी गोपाल सिंह का निधन

विज्ञापन
राज्य आंदोलनकारी गोपाल सिंह धानिक। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
सांगड़ गांव निवासी राज्य आंदोलनकारी गोपाल सिंह धानिक का बीमारी के चलते 70 साल की उम्र में निधन हो गया है। थल के रामगंगा घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। उनके पुत्र भाजपा नेता दीपक धानिक ने चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक गोपाल सिंह धानिक ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में बढ़चढ़कर भाग लिया था। आंदोलन के दौरान चक्काजाम करते हुए 10 अन्य आंदोलनकारियों के साथ पुलिस ने उनको भी गिरफ्तार कर लिया था।
राज्य बनने तक वह आंदोलन में लगातार सक्रिय बने रहे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, सांसद अजय टम्टा, दर्जा राज्यमंत्री शमशेर सिंह सत्याल, विधायक मीना गंगोला, विशन सिंह चुफाल, नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत, पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी, नारायण राम आर्य, ब्लॉक प्रमुख रेखा भंडारी, खुशाल भंडारी, धीरज बिष्ट, विक्रम सिंह ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें