फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिला अस्पताल में मरीजों की कतार, ओपीडी 700 के पार

Mon, 03 Mar 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मौसम में आ रहे बदलाव से सर्दी जुकाम, बुखार, एलजी, पेट दर्द, आंखों आदि रोगों के मरीज बढ़े हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ रही और ओपीडी 700 के पार पहुंची।
विज्ञापन

चिकित्सालय में सुबह से ही रोगी पहुंचने लगे थे। फिजिशियन, ईएनटी रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर मरीजों की कतार रही। दूर-दराज के मरीज भी उपचार के लिए काफी संख्या पहुंचे।
ओपीडी, खून जांच, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, औषधि वितरण सभी काउंटरों पर मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। जिला अस्पताल में निशुल्क खून की जांच होने से बड़ी संख्या में लोगों को फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन

पीएमएस डॉ. भागीरथी गर्ब्याल ने बताया कि मौसम में परिवर्तन होने पर बुखार, खांसी जुकाम की आशंका रहती है। लोगों को बीमारियों से बचने के लिए सेहत का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें