फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पय्यांपौड़ी सड़क दो माह से बंद

Tue, 26 Jul 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
पय्यांपौड़ी रोड बंद होने से इस तरह निकल रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बलुवाकोट से पय्यांपौड़ी जाने वाली सड़क दो माह से बंद है। 19 मई को हुई भारी बारिश के दौरान यह सड़क तीन स्थानों पर टूट गई थी। तब से अब तक लोनिवि सड़क की मरम्मत नहीं कर पाया है, इस कारण पय्यांपौड़ी में रसोईगैस और राशन का गंभीर संकट हो गया है। लोगों को 20 किलोमीटर दूर बलुवाकोट से मजदूर लगाकर सामान पहुंचाना पड़ रहा है। भाड़े में ही लोगों के काफी रुपये खर्च हो रहे हैं। लोनिवि ने कुछ स्थानों पर मरम्मत तो की है, लेकिन गांव तक वाहन नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस अव्यवस्था को लेकर लोग गुस्से में हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र थापा ने मंगलवार को एसडीएम को पत्र देकर तत्काल रोड खुलवाने की मांग की। उन्होंने इलाके का भ्रमण करने के बाद बताया कि रोड बंद होने से लोग खासे परेशान हैं। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष धन सिंह धामी, हरीश धामी और कैलाश धामी ने भी क्षेत्र का दौरा किया। एसडीएम एसके पांडे ने बताया कि पय्यांपौड़ी के लिए अब एक जगह रोड की मरम्मत होनी है। उसके बाद बलुवाकोट से पय्यांपौड़ी तक वाहनों की आवाजाही होने लगेगी। उन्होंने लोनिवि अस्कोट के अधिशासी अभियंता एबी कांडपाल से कहा कि सड़क की मरम्मत का काम तेजी से किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें