फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्कर और मनोज का बैडमिंटन खिताब पर कब्जा

Mon, 17 Jun 2019 10:37 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , झूलाघाट (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
बैडमिंटन प्रतियोगिता की विजेता टीम मुख्य अतिथि के साथ। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
इंडो-नेपाल बैडमिंटन प्रतियोगिता के डबल्स में भारत के खिलाड़ियों ने रोमांचक प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा कर लिया।  
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास बने मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसओ महेश चंद्र, विशिष्ट अतिथि एसएसबी की मधु सिंह, जिला बैडमिंटन कोच पुष्कर रावत और डॉ. लोकेश रौतेला ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया।

 तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता के डबल्स का मुकाबला पुष्कर चंद, मनोज राज जोशी की जोड़ी का मुकेश वर्मा, कमलेश भट्ट की टीम के साथ हुआ। पुष्कर की जोड़ी ने कमलेश की जोड़ी को 21-13, 16-21, 21-19 से हराया। आंखों देखा हाल मोहन चंद और कैलाश भट्ट ने सुनाया।
विज्ञापन


 लाइनमैन अशोक चंद, नीरज चंद, स्कोरर अंकुर भट्ट और रैफरी दशरथ खड़ायत रहे। आयोजक खेल प्रोत्साहन समिति ने विजेता टीम को पांच हजार रुपये नगद और ट्राफी तथा उपविजेता को तीन हजार रुपये व सील्ड दी। आयोजन समिति के संयोजक ललित मोहन भट्ट और कोच पुष्कर रावत ने प्रतियोगिता को दोनों देशों के खेल प्रेमियों के माध्यम से की जानी वाली अच्छी पहल बताया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता को संपन्न कराने में अस्पताल स्टाफ, व्यापार संघ अध्यक्ष संजीव जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता दिवाकर भट्ट, मदन भट्ट, सागर चंद, अनिल चंद, प्रवीन राणा, प्रधान सुरेंद्र आर्या, दिनेश भट्ट, विद्याधर पंगरिया ने सहयोग किया। इस मौके पर दोनों देशों के कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें