देवभूमि क्षत्रिय समिति की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी और सदस्य। स्रोत: स्वयं
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट में सेवानिवृत शिक्षक पूरन सिंह महरा की अध्यक्षता में देवभूमि क्षत्रिय समिति की बैठक हुई। बैठक में गंगोलीहाट ब्लाॅक कार्यकारिणी का गठन कर पूरन सिंह महरा अध्यक्ष, कल्याण सिंह धानिक उपाध्यक्ष, लक्ष्मण धानिक सचिव, भगवान सिंह नेगी कोषाध्यक्ष बनाए गए। देव सिंह रावल, हरीश सिंह, संजू बोहरा सदस्य और हयात सिंह बोहरा सलाहकार नियुक्त किए गए।
बैठक में संरक्षक राम सिंह, गिरधर सिंह बिष्ट, राजेंद्र खनका, नरेंद्र गुरुंग, विनोद कार्की, लक्ष्मण सिंह धनिक, हयात सिंह बोहरा आदि ने अपने विचार रखे। उन्होंने क्षत्रिय समाज को एकजुट करने का आह्वान किया। पदाधिकारियों ने कहा कि इसके लिए जिला स्तर से लेकर ग्राम स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। संवाद