फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: काली-गोरी नदियों के संगम पर चला स्वच्छता अभियान

Tue, 19 Mar 2024 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
जौलजीबी में काली-गोरी नदी संगम पर स्वच्छता अ​भियान के दौरान मौजूद लोग। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
जौलजीबी (पिथौरागढ़)। वन क्षेत्राधिकारी अस्कोट बीएस अल्मिया के निर्देशन में जौलजीबी में काली, गोरी नदियों के संगम पर नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम हुआ। इसमें वन विभाग अस्कोट, एसएसबी 55 वीं बटालियन पिथौरागढ़ के जवानों के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान लोगों से नदी घाटों को साफ रखने, नदियों में गंदगी प्रवाहित न करने की अपील की गई। इस अवसर पर वन दरोगा ममता शर्मा, तेज सिंह, विशाल कुमार, करन सिंह धामी, अशोक पाल आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा स्वच्छता अभियान में कमांडेंट गेना सिंह मराठा, एसआई हरेंद्र सिंह, एएसआई अजय कुमार, पूर्व विधायक गगन रजवार, व्यापार संघ संरक्षक शकुंतला दताल, व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू, वार्ड सदस्य ललित लवेला, सामाजिक कार्यकर्ता बसंती दास, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जानकी बरफाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमर बहादुर चंद्र, चंदन कुमार, आसु कुमार, हेमंत राम आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें