फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट से नाराज जनमंच और विकास समिति ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। करोड़ों की पेयजल योजनाओं के निर्माण के बावजूद सरस्वती विहार कॉलोनी में लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे नाराज जनमंच और सरस्वती विहार विकास समिति ने प्रदर्शन किया। मंच और समिति के पदाधिकारी 30 मई को सांकेतिक धरना देकर आंदोलन की अगली रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को जनमंच एवं सरस्वती विहार विकास समिति की बैठक जनमंच के संयोजक भगवान रावत की अध्यक्षता में जीआईसी मैदान में हुई। इस मौके पर पानी के असमान वितरण का आरोप लगाते हुए जल संस्थान के खिलाफ नाराजगी जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि तीसरे दिन नलों में पानी दिया जा रहा है। जबकि बिल लगातार भेज रहे हैं। आंवलाघाट पंपिंग योजना के लिए इस क्षेत्र के लोगों ने भी लगातार प्रयास किए थे लेकिन करोड़ों की योजना के निर्माण के बाद भी लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। जल संस्थान की इस लापरवाही के खिलाफ अब आंदोलन छेड़ा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें