फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh Protest: मजदूरों से मारपीट और अवैध वसूली को लेकर प्रदर्शन, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Wed, 31 Jul 2024 04:48 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ में मजदूर यूनियन ने मारपीट करने और वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। उन्होंने शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
 
विज्ञापन
protest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ में मजदूर यूनियन ने मारपीट करने और वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। उन्होंने शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


बुधवार को चंचल राम के नेतृत्व में मजदूर अधिसूचित धरना स्थल में एकत्र हुए। इसके बाद उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मजदूर यूनियन का सदस्य बताते हुए 500 से लेकर 1000 रुपये की अवैध वसूली कर रहे हैं। रुपये नहीं देने पर उनके साथ मारपीट की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभ्रदता, वसूली और मारपीट होने से मजदूर डरे हुए हैं। उन्होंने मजदूरों के साथ मारपीट और वसूली करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- बचपन का दोस्त निकला कातिल: पहले सिर पर ईट से किया वार...फिर सीने में मारी गोली; टोपी से हत्यारोपी का चला पता
विज्ञापन


इस मौके पर सुरेश चौधरी, मदन चौधरी, शमशुल हक, कृष्णा चौधरी, हेमंत, कमलेश, अफरोज, रिजवान अली सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें