पिथौरागढ़ रामलीला मैदान में मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते उपनल कर्मी।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। उपनल कर्मचारियों ने मंगलवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उपनल कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष विमल धामी ने कहा कि उपनल कर्मचारी लंबे समय से नियमितीकरण, समान कार्य समान वेतन की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है।
कर्मियों ने कहा कि अगर सरकार शीघ्र उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में शेखर पाटनी, त्रिभुवन बसेड़ा, बसंत भट्ट, कविंद्र रावत, हिम्मत सिंह, पुष्कर भाटिया, पप्पू धामी, मनोज जोशी, राजेंद्र सिंह और मनोज कुमार थे।