फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति और पेंशन की मांग को लेकर गुरिल्ला संगठन ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन प्रदर्शन करते हुए। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन ने सरकारी विभागों में तैनाती, पेंशन और मृत स्वयं सेवकों के परिजनों को नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकारों ने उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

गुरिल्ला संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राम के नेतृत्व में सोमवार को पिथौरागढ़ जिले के गुरिल्लों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि तीन सूत्र मांगों को लेकर संगठन पिछले डेढ़ दशक से संघर्ष कर रहा है। ब्लॉक मुख्यालय से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक आंदोलन हो चुके हैं।
इसका संज्ञान लेने के बाद केंद्र की ओर से राज्य सरकार को निर्देशित भी किया गया लेकिन आज तक निर्देशों पर कोई अमल नहीं हुआ है। इससे खिन्न होकर एक बार फिर आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सभी गुरिल्ला सदस्यों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं आंदोलन जारी रखा जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में कोषाध्यक्ष संजय धामी, महासचिव चंद्रमोहन खड़ायत, महिला अध्यक्ष मोहनी उपाध्याय, किशन सिंह, मथुरा दत्त कापड़ी, उमेश चंद्र कापड़ी, कमला देवी आदि थे। बाद में मांग संबंधी ज्ञापन डीएम के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें