फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी से डीडीहाट और गंगोलीहाट के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उबाल

विज्ञापन
गंगोलीहाट में पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट/गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में डीडीहाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में पद यात्रा निकाली। गंगोलीहाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

शनिवार को गंगोलीहाट में कांग्रेस कार्यकर्ता ने नगर के मुख्य चौराहे में एकत्र हुए। उन्होंने यहां भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पूर्व विधायक नारायण राम, खजान चंद्र गुड्डू, हयात सिंह बोरा, हरीश बहादुर, नाथूलाल शाह, मुकेश रावल ,नीरज रावल, मनोज महरा, राम सिंह महरा आदि थे।
इधर डीडीहाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कांग्रेस नरेश द्विवेदी के नेतृत्व में पद यात्रा निकाली। उन्होंने कहा कि आज गैस सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार जिम्मेदार है।
विज्ञापन

इस दौरान इस मौके पर वरिष्ठ नेता प्रदीप पाल, राजेंद्र बोरा, नंदा बिष्ट, ललित चुफाल, विक्रम देउपा, बंशीधर भट्ट, रेखा धामी, बसंत जोशी, चंचल चौहान, ललित भंडारी, गणेश कन्याल, बलवंत कठायत, दीपक जोशी, कैलाश खोलिया, हीरा बोरा, दीपक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें