फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को द्वाराहाट पॉलीटेक्निक भेजने पर विरोध

विज्ञापन
agitation
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। शिक्षकों के कमी के चलते राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज गणाईगंगोली के 16 विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए द्वाराहाट पॉलीटेक्निक कॉलेज भेजने का अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों ने विरोध किया है।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य विनय शर्मा से मुलाकात कर शिक्षकों की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता करने को कहा। प्राचार्य ने कहा विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अन्य संस्था में भेजा गया है। उनकी प्रयोगात्मक और मुख्य परीक्षा इसी संस्थान में होगी।
जिला पंचायत सदस्य चंदन वाणी ने शिक्षकों की तैनाती के संबंध में उत्तराखंड श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल से फोन पर वार्ता की। सत्याल ने शिक्षकों की नियुक्ति के लिए प्रयास करने का भरोसा दिलाया है। वहां बीडीसी सदस्य राजेंद्र उपाध्याय, महेश डसीला, हीरा सिंह बोरा, भुवन बोरा आदि शामिल थे
विज्ञापन

सरकार को संस्थान में शिक्षकों की व्यवस्था करनी चाहिए थी। शिक्षक देने के बजाय विद्यार्थियों को अन्यत्र भेजना विद्यार्थियों और क्षेत्र के साथ अन्याय है। - महेश डसीला, कांग्रेस प्रदेश कार्य समिति के सदस्य
-
अन्यत्र कॉलेज में विद्यार्थियों को भेजने से तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सरकार को विद्यार्थियों के भविष्य के बारे में सोचना चाहिए। - देवेंद्र मेहता सामाजिक कार्यकर्ता
-
गणाईगंगोली पॉलिटेक्निक कॉलेज से दूसरे पॉलिटेक्निक में पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को भेजना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को व्यवस्था सुधारनी चाहिए। - गिरीश उपाध्याय सामाजिक कार्यकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें