फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मंदाकनी नदी किनारे सुरक्षा दीवार ढही, 30 परिवारों को खतरा

Sat, 25 Jul 2026 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। भौराबगड़ में मंदाकिनी नदी किनारे लगी सुरक्षा दीवार जलस्तर बढ़ते ही ढह गई इससे 30 परिवार खतरे में आ गए हैं। नदी से लगातार हो रहे भू-कटाव से लोगों में दहशत है और वे घरों के भीतर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
विज्ञापन

मदकोट कस्बे के भौराबगड़ तोक में बारिश बाद मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से सुरक्षा दीवार ढह गई। सुरक्षा दीवार ढहने से भू-कटाव हो रहा है इससे नदी किनारे स्थित 30 घरों को खतरा पैदा हो गया है। ऐसे में प्रभावित परिवार सहमे हुए हैं। हालात यह हैं कि लोगों का घरों के भीतर जाना भी मुश्किल हो गया है।
ग्राम प्रधान संदीप ने कहा कि लगातार बारिश हुई तो भू-कटाव बढ़ेगा इससे बड़ी घटना हो सकती है। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग से शीघ्र सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन

बीते साल बरसात के दौरान मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ने से भौराबगड़ और देवीबगड़ के लोगों को घर छोड़कर अन्यत्र जाने को मजबूर होना पड़ा था। इस बार भी शुरुआती बारिश में ही मंदाकिनी नदी ने ग्रामीणों की आफत और चिंता दोनों की बढ़ा दी है। वहीं जिला आपदा प्रबंधन विभाग भूपेंद्र महर ने कहा कि टीम को प्रभावित क्षेत्र में भेजकर सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें