फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग के पुनर्गठन का प्रस्ताव तैयार

Thu, 29 Nov 2018 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पत्रकारों से वार्ता करते मंत्री यशपाल आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने माना कि समाज कल्याण विभाग का बुनियादी ढांचा अभी कमजोर है। ढांचे का गठन करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है इसे जल्द ही कैबिनेट में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग में बसों की संख्या पर्याप्त नहीं है। शीघ्र ही 300 बसें खरीदी जाएंगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सिल्थाम स्थित एक बारात घर में मीडिया से मुखातिब मंत्री ने कहा कि पहले विभाग का बुनियादी ढांचा ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए आयोग का गठन किया गया है। कौशल विकास के माध्यम से रोजगार सृजन के प्रयास किए जा रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद सरकार विकास पर फोकस कर रही है। इंवेस्टर समिट के अगले दो वर्षों में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

प्रदेश का बस बेड़ा बढ़ाने के संबंध में आर्य ने कहा कि शीघ्र ही 300 बसें खरीदी जा रही हैं। इनमें से 150 पर्वतीय क्षेत्र में एवं अन्य मैदानी क्षेत्रों में लगाई जाएंगी। पिथौरागढ़ से दिल्ली और देहरादून के लिए अनुबंधित बसें चलाई जा सकती है। इससे पहले मंत्री से कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, महेंद्र लुंठी, गिरीश जोशी, राकेश देवलाल आदि थे।
विज्ञापन


सेना भर्ती की नहीं थी जानकारी
पिथौरागढ़। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि परिवहन विभाग को सेना भर्ती की जानकारी नहीं थी। कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद विभाग ने युवाओं को पिथौरागढ़ तक पहुंचाने की हर संभव कोशिश की। कहा कि भारी संख्या में युवा यहां पहुंचे, ऐसे में अचानक व्यवस्था करना आसान नहीं था। इससे पहले मंत्री से कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, महेंद्र लुंठी, गिरीश जोशी, राकेश देवलाल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें