फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: क्रिसमस के उपलक्ष्य में मल्लिकार्जुन स्कूल में हुए कार्यक्रम

Sat, 23 Dec 2023 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। इंद्रमणि बडौनी की जयंती और क्रिसमस के उपलक्ष्य में मल्लिकार्जुन स्कूल में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी लोकेश्वर सिंह ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इंद्रमणि बडौनी का योगदान उल्लेखनीय है।वक्ताओं ने स्व. इंद्रमणि बडौनी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से सीख लेने की बात कही।
विज्ञापन


इस दौरान बच्चों ने प्रभु यीशु के जीवन चरित्र पर विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि हमें ईसा मसीह के जीवन से भी प्रेरणा लेनी चाहिए। विद्यालय प्रबंधक रचना जोशी ने सभी का आभार जताया। वहां प्रधानाचार्य राजेश्वरी शर्मा, उप प्रधानाचार्य दीप्ती भटट, अनीता कुंवर, अजय रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
क्रिसमस पर हुए कार्यक्रम

पिथौरागढ़। मिशन इंटर कॉलेज में क्रिसमस मेले का आयोजन किया गया। मेले में छात्रों ने खाने-पीने तो कुछ ने मनोरंजन खेल के स्टॉल लगाए। प्रभु यीशु पर नाटक का मंचन किया गया। चेयरमैन बिशप डॉ. अनिल कुमार और प्रबंधक अरुण थॉमस ने कहा कि यह पर्व प्रेम का है। उन्होंने सभी से प्रभु यीशु के दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की। प्रधानाचार्य जीवन चंद्र जोशी ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी। वहां पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, विमल दीप फिलिप, भावना तिवारी, प्रशंसा सिंह, शोभा चंद, उमेश चंद्र, प्रदीप, शमशेर सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन

आइडियल पब्लिक स्कूल हुए कार्यक्रम

पिथौरागढ़। क्रिसमस के उपलक्ष्य में आइडियल पब्लिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने प्रभु ईसा मसीह के जीवन चरित्र पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने सेंटा बनकर सभी बच्चों और शिक्षकों को उपहार दिए। विद्यालय प्रबंधक रमन सेठी ने बच्चों को क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने कहा की ईसा मसीह ने समाज को दिशा देने के लिए कई जुल्म सहे। हमें ऐसे महापुरुषों के जीवन से सीख लेनी चाहिए। विद्यालय प्रबंधक मनोज ग्वाल ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें