झूलाघाट सहित मूनाकोट के दर्जनों गांवों की संचार सेवा महीने में कई बार ठप हो चुकी है। इससे आक्रोशित विभिन्न संगठनों ने झूलाघाट में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने 15 फरवरी तक मजिरकांडा और झूलाघाट के एक्सचेंज की मशीनों को नई न लगाने पर अंतरराष्ट्रीय सीमा पुल पर तालाबंदी की चेतावनी दी।
सीमांत की संचार व्यवस्था शुक्रवार से ठप होने पर क्षेत्र के लोगों का सब्र टूट गया। मंगलवार को पुरानी बाजार में महाकाली लोक संगठन, जन प्रतिनिधियों ने जुलूस निकाला। उन्होंने कोमल चौक स्थित दूरसंचार विभाग के एक्सचेंज के पास नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। संगठन के अध्यक्ष हरिबल्लभ भट्ट ने 15 फरवरी तक संचार व्यवस्था में सुधार न होने पर सीमा पुल में तालाबंदी की चेतावनी दी।
जानकी कापड़ी ने क्षेत्र के विधायक से इस मामले में दूरसंचार विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर सेवा को ठीक कराने की मांग की। प्रधान सुरेंद्र आर्या ने विभाग पर क्षेत्र के लोगों के मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। प्रदर्शन करने वालों में व्यापार संघ अध्यक्ष संजीव जोशी, विक्कू धामी, दिवाकर भट्ट, ब्रजेश गड़कोटी, रेखा भट्ट, नूरजहां, रामा देवी, बसंती देवी, शकुंतला भट्ट, ललिता भट्ट, कृष्णा भट्ट, हर देवी, कविता भट्ट, शोभा देवी, मीना देवी, मोतीराम, मोहम्मद अयूब, धर्मानंद नरियाल, ज्वाला दत्त शर्मा, दीपक ईजरवाल, ललित भट्ट, जमन सिंह ह्यांकी, उद्धव बहादुर श्रेष्ठ, डब्बू कलखुड़िया आदि मौजूद रहे।