फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में निकाली जाएगी शोभायात्रा

Mon, 22 Apr 2024 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
हनुमान जयंती के मौके पर लोहाघाट हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ का गायन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक दीपक तिवारी ने बताया कि हनुमान जयंती के अवसर पर मंगलवार को हिंदू संगठन, सामाजिक संगठन और विचार मंच के लोग शोभा यात्रा निकालेंगे। उन्होंने बताया कि 10 बजे रामलीला मैदान से नगर से होते हुए यात्रा शिव मंदिर पुराना बाजार तक जाएगी। पुरुष परिधान में धोती कुर्ता, कुर्ता पायजामा और महिलाएं रंगीली पिछौड़ी में आएंगी। उन्होंने सभी से शोभायात्रा में उपस्थित होने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन

हनुमान जयंती पर अखंड रामायण पाठ का हुआ शुभारंभ

लोहाघाट (चंपावत)। हनुमान जयंती के अवसर पर नगर के हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ शुरू हो गया है। मंगलवार को हवन, कन्या पूजन और भंडारे के साथ रामायण का पारायण होगा। हनुमान मंदिर सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पुरोहित आचार्य उमापति जोशी, चंद्र शेखर जोशी ने पूर्ण विधि विधान के पूजा अर्चना कराई। मुख्य यजमान भूपाल सिंह मेहता, नीतू मेहता शामिल रहे। पूजा में भास्कर गड़कोटी, जगदीश ओली, जीत सिंह माहरा बैठे। समिति के सुनील चौबे ने बताया कि मंगलवार को भंडारे के साथ अखंड रामायण पाठ का पारायण होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें