पिथौरागढ़ में मां भगवती की छात के साथ पुजारी और श्रद्धालु।
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के लिंठ्यूड़ा और मूनाकोट के जाखपंत गांव में चैतोल पर्व की धूम मची है। लिंठ्यूड़ा की छात जयकारों के साथ भगवती और शिव मंदिर होते हुए धनौड़ा मंदिर पहुंची। यहां देवडांगरों ने लोगों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर राहुल लुंठी, राजेंद्र लुंठी, मयंक लुंठी, जगदीश सिंह, अक्षय, मुकुल, पप्पू, कैलाश लुंठी समेत कई लोग मौजूद रहे। उधर जाखपंत गांव के नंदा देवी मंदिर में चैताेल मेले का आयोजन हुआ। खंडेनाथ मंदिर सिरकुच, मजिरकांडा और जाखपंत गांव की छात निकली। गांवों में छात को घुमाया गया। जाखपंत और सिरकुच की छात को देर शाम खंडेनाथ मंदिर में रखा गया। मंगलवार को भी चैतोल का मेला रहेगा। यहां पुजारी तुलसी दत्त भट्ट, फकीर सिंह धामी, जीत सिंह रावत, पूरन सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह शंकर दत्त पंत समेत ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद