फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: विज्ञान क्विज में प्रियांशु और रोहित ने किया शानदार प्रदर्शन

Thu, 15 Oct 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी बाराकोट में यूकास्ट के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में राउमावि पड़ासौंसेरा के प्रियांशु अधिकारी ने प्रथम, राइका बाराकोट के तेजस अधिकारी ने द्वितीय और राइका बरदाखान के तरुण जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में जीआईसी बाराकोट के रोहित जोशी ने प्रथम, हर्षित अधिकारी ने द्वितीय और जीआईसी बापरू की रंजना आर्या ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता अब चंपावत में होने वाले जिला स्तर पर भाग लेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. गोविंद बिष्ट और विशिष्ट अतिथि गिरधर फर्त्याल ने किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजेंद्र गड़कोटी ने व संचालन जगदीश अधिकारी ने किया। यहां प्रकाश जोशी, गंगवार, शिवशंकर भट्ट, पारस जुकरिया, अंजू फर्त्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें