फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन से पहले ही प्रिया ने कहा ‘अलविदा’

Sat, 21 Jul 2018 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली
विज्ञापन
प्रिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल में छेद की बीमारी से जूझ रही 14 वर्षीय प्रिया अब इस दुनिया में नहीं रही। प्रिया का 30 जुलाई का आपरेशन होना था, लेकिन उसने 20 जुलाई को ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान टुपरौली निवासी महेश राम की पुत्री प्रिया के दिल में छेद होने की बात पता चली। प्रिया को 6 जुलाई को परिजन दिल्ली के एम्स में इलाज कराने के लिए ले गए थे। 19 जुलाई को अचानक तबियत बिगड़ने पर परिजन रात 2 बजे अस्पताल ले गए। 20 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे प्रिया की मौत हो गई। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले महेश राम ने दो साल तक हल्द्वानी से इलाज करवाया। अपने रिश्तेदारों से कर्जा लेकर इलाज करवाया। दिल्ली में इलाज के दौरान भी आर्थिक हालात आड़े आए।

अमर उजाला ने प्रिया की बीमारी से संबंधित खबर 6 जुलाई को प्रमुखता से प्रकाशित की थी। गणाईगंगोली के अमर उजाला प्रतिनिधि की ओर से प्रिया हेल्प ग्रुप नाम से वाट्सएप ग्रुप बनाया, जिससे 250 लोग जुड़े थे। ग्रुप के सभी लोगों ने अपने-अपने स्तर से मदद दी। विधायक मीना गंगोला, गंगोलीहाट की क्षेत्र प्रमुख गंगा बिष्ट और बेड़ीनाग के थानाध्यक्ष बलवंत कांबोज ने भी प्रिया के इलाज में काफी सहयोग किया। 30 जुलाई को प्रिया का ऑपरेशन होना था, लेकिन ऑपरेशन से पहले ही वह अलविदा कह गई।
विज्ञापन


प्रिया के निधन पर विधायक मीना गंगोला, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, गोकुल गंगोला, क्षेत्र प्रमुख गंगोलीहाट गंगा बिष्ट, क्षेत्र प्रमुख बेड़ीनाग रेखा भंडारी, थानाध्यक्ष बलवंत कंबोज, हरीश मेहता ,राजकमल मेहता ,मनीष बाणी, अशोक रावत, गंगा आर्या, भूपेंद्र मेहता, भगवत शरण वर्मा ने शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें