फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीईआरटी के अलावा कोई पाठ्य पुस्तकों का प्रयोग न करें निजी स्कूल

विज्ञापन
सीईओ एके जुकरिया प्राइवेट स्कूल संचालकों के साथ बैठक की। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीईओ ने निजी स्कूल संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने प्राइवेट स्कूलों से एनसीईआरटी की पुस्तकों के अलावा अन्य पुस्तकों का प्रयोग न करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को हुई बैठक में सीईओ अशोक जुकरिया ने कहा कि कोई भी निजी स्कूल अभिभावकों और बच्चों को एनसीईआरटी की पुस्तकों को खरीदने के लिए बाध्य नहीं करेगा।
कहा ऐसे विद्यालयों की शिकायत मिलने के बाद उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने अभिभावकों को फीस का भुगतान करने के लिए बाध्य नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा शिक्षा मंत्री के आदेश के बाद प्राइवेट स्कूल सिर्फ ट्यूशन फीस ही लेंगे।
इसके अतिरिक्त फीस लेने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एके गुंसाई, गंगा दत्त जोशी, नवीन कोठारी, ललित पंत, विप्लव भट्ट, दिनेश जोशी, गिरीश पाटनी,ललित उपाध्याय, मनोज पांडे, राजेश भट्ट, दिशांत अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें